लाश की नहीं हो पाई पहचान खंगाले जा रहे गुमशुदगी रिकॉर्ड

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर मरघटाई के पास मंगलवार रात्रि एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के लिए भेज दिया लेकिन अब तक मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है पुलिस थानों में दर्ज गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि पहचान हो सके ।पुलिस के मुताबिक शहवान खान 18 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर मंगलवार रात लगभग 8-30 बजे शोभापुर से भैंसासुर रोड होते हुये स्कूटी से व्हीकल मोड़ तरफ जा रहा था.

तभी शोभापुर मरघटाई के थोड़ा आगे मिट्टी का ढेर मलबा पड़ा हुआ था वहां से बदबू आ रही थी उसने जाकर देखा मिट्टी के ढेर मलबा की आड़ मेें एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 35-40 वर्ष का शव पड़ा था शव 3-4 दिन पुराना है। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज । मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही अज्ञात मृतक की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं।

Next Post

सूने मकान में चोरों का धावा, लाखों की चोरी

Thu Jun 25 , 2026
जबलपुर : बेलखेड़ा में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात, नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार दमोह गया हुआ था ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फातिमा बीबी 52 वर्ष निवासी बेलखेड़ा की गरम मसाला […]

You May Like