चार पिस्टल की सप्लाई में बड़वानी का युवक गिरफ्तार

इंदौर: अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए बड़वानी से एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जुलाई 2025 में चार देशी पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर की गई है. गिरफ्तार युवक पर हथियारों की सप्लाई में शामिल होने का आरोप है.मामला 16 जुलाई 2025 का है, उस दौरान क्राइम ब्रांच ने रीजनल पार्क स्थित मरीमाता मंदिर के पास घेराबंदी कर ग्वालियर निवासी राहुल जोशी को पकड़ा था. उसके पास से चार देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद की गई थीं.

जब्त हथियारों की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई थी. राहुल से पूछताछ और मामले की जांच में बड़वानी के पलसूद निवासी सतवंत सिंह उम्र 24 साल की भूमिका सामने आई. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया. सतवंत छठी कक्षा तक पढ़ा है और ताला-चाबी बनाने का काम करता है. मामले में डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी से हथियारों के मुख्य स्रोत, निर्माण, अन्य खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे और कड़ियां जोड़ने के लिए जांच जारी है.

Next Post

पिस्टल लेकर ट्रक के पीछे दौड़े रेंजर, अवैध खनन का वीडियो वायरल

Tue Nov 3 , 2026
विदिशा। विदिशा के गंजबासौदा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान रेंजर अनिल कुमार दोपहिया पिस्टल लेकर पत्थरों से भरे ट्रक का पीछा करते नजर आए। ट्रक चालक शाहिद खान ने भागने की कोशिश की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने […]

You May Like