AI के दम पर Nvidia ने रचा इतिहास: $5 ट्रिलियन वैल्यू वाली दुनिया की पहली कंपनी बनी, CEO जेन्सेन हुआंग कभी बर्तन धोते थे

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अमेरिकी चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया (Nvidia) ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को कंपनी के शेयरों में आई जबरदस्त उछाल के चलते यह दुनिया की पहली 5 ट्रिलियन डॉलर ($5.13 ट्रिलियन) वैल्यू वाली कंपनी बन गई है। यह उपलब्धि एआई टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल, डेटा सेंटर्स में बड़े निवेश और चीन बाजार तक पहुँच की उम्मीदों के चलते संभव हुई है। कंपनी ने यह माइलस्टोन सिर्फ तीन महीने पहले $4 ट्रिलियन वैल्यू पार करने के बाद हासिल किया है।

Nvidia के शेयरों में सिर्फ दो दिनों में करीब 10 फीसदी से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई है। इस ऐतिहासिक उछाल के पीछे OpenAI के ChatGPT लॉन्च होने के बाद से AI चिप्स की मांग में हुई विस्फोटक बढ़ोतरी है, जिसमें Nvidia सबसे बड़ा विजेता बनकर उभरा है। कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने बताया कि Nvidia ने पहले से ही 500 अरब डॉलर (करीब 43 लाख करोड़ रुपये) के ऑर्डर बुक कर लिए हैं, जो अगले डेढ़ साल में पूरे होंगे। हुआंग ने कहा कि शायद हम इतिहास की पहली टेक कंपनी हैं जिसके पास इतनी बड़ी कमाई का साफ विजन है।

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग (62) का सफर संघर्ष की एक मिसाल है। यह बात चौंकाने वाली है कि जिस कंपनी के दम पर उन्होंने $5 ट्रिलियन का मुकाम हासिल किया है, उस कंपनी के CEO ने अपने शुरुआती दिनों में कड़ी मेहनत की थी। हुआंग ने अपने संघर्ष के दिनों में वेटर का काम किया और यहां तक कि रेस्टोरेंट में बर्तन भी धोए थे। इधर, अमेरिका-चीन तनाव कंपनी के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है, हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में Nvidia की चिप पर चर्चा करने की बात कही है, जिससे चीन बाजार से फिर उम्मीदें जगी हैं।

Next Post

श्रेयस अय्यर की सेहत पर बड़ा अपडेट, चोट के बाद खुद क्रिकेटर ने बताया अब बेहतर हूं, जल्द मैदान पर करूंगा वापसी

Thu Oct 30 , 2025
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर 2025 : भारतीय क्रिकेट टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर की सेहत को लेकर क्रिकेट फैंस की चिंता अब कम हो गई है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी अस्पताल में भर्ती अय्यर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी हेल्थ की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति […]

You May Like