खुले कुएं और बोरवेल की सूचना देने वालों को मिलेगा पुरस्कार

रतलाम। सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, उप पुलिस अधीक्षक खाखा, एसडीएम अनिल भाना सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर बाथम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिना मुंडेर वाले कुएं और खुले बोरवेलों को तत्काल बंद कराया जाए। कई बार देखने में आता है कि खुले बोरवेल और कुओं के कारण दुर्घटनाएं घटित हो जाती है जिससे आमजन को काफी समस्याओं का सामना करना पडता है। आपने कहा कि खुले कुएं और बोरवेलों की सूचना देने वाले को ईनाम दिया जाएगा और जिन व्यक्तियों के कुएं और बोरवेल खुले पाए जाएंगे उन्हें नोटिस दिया जाएगा तथा उचित कार्रवाई नहीं किए जाने पर उन्हें दण्डित किया जाएगा।

Next Post

दमोह के ग्राम टोरी में छात्रावास का बाल आयोग ने किया निरीक्षण, धर्म विरोधी गतिविधियां उजागर

Mon Apr 28 , 2025
तेंदूखेड़ा/दमोह.जिले के तेंदूखेड़ा ग्राम टोरी स्थित कस्तूरबा गांधी छात्रावास में राज्य बाल आयोग की दो सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. निरीक्षण के दौरान छात्रावास में देश विरोधी तथा धर्म विरोधी गतिविधियों के संकेत मिले, जिसने प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर […]

You May Like