थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे रीवा आईजी

रीवा। रीवा जोन के पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत शुक्रवार को शहर के अमहिया थाना सहित कई थानो का औचक निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. शहर के अमहिया थाना निरीक्षण करने आईजी पहुंचे. जहा थाना परिसर, माल खाना एवं हवालात का निरीक्षण किया. बेहतर साफ-सफाई एवं रिकार्ड के संधारण व्यवस्था की प्रशंसा की और पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया. आईजी ने लंबित प्रकरण आदि की समीक्षा भी की और थाने के रिकार्ड भी देखे. थाना प्रभारी का कक्ष व्यवस्थित और साफ सुथरा देख कर आईजी गौरव राजपूत ने थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल की पीठ थपथपाई और पूरे थाना परिसर को व्यवस्थित साफ सुथरा रखने के लिये बधाई दी. साथ ही फिटनेस को लेकर थाना प्रभारी से पूंछा कि जिम कब जाते हो. बेहतर व्यवस्था के साथ कुछ अहम सुझाव और निर्देश भी आईजी ने दिये. इसके बाद सिरमौर एसडीओपी कार्यालय एवं थाना और बैकुण्ठपुर थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. रिकार्ड के रख रखाव सहित लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई और आवश्यक दिखा निर्देश दिये.

Next Post

SIR में लापरवाही: निगम कर्मचारी राजेंद्र मलैया निलंबित

Fri Nov 28 , 2025
सागर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी आर के निर्देश अनुसार नगर निगम आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार खत्री ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस आईआर सर्वे) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम राजस्व शाखा के स्थाई कर्मी राजेंद्र मलैया को निलंबित किया है। निलंबन आदेश में […]

You May Like