इंदौर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं कंप्यूटर क्रांति के जनक स्व. राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 21वीं सदी के भारत की नींव रखते हुए कंप्यूटर तकनीक को देश में लाकर प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया.
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिला मिमरोट, रीता डांगरे सहित अनेक नेता मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेसियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली. हालांकि पूर्व शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव और अमन बजाज कार्यक्रम से नदारद रहे. संचालन महेंद्र सिंह रघुवंशी ने किया और आभार राजा चौकसे ने व्यक्त किया.
