जबलपुर: खमरिया क्षेत्र में रहने वाली मेडिकल लैब टेक्नीशियन को छग के एक युवक ने पहले प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद सगाई की और लाखों रूपए नगद लिए। इस बीच शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। बाद में रिश्ता तोड़ दिया। पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस के मुताबिक खमरिया निवासी 24 वर्षीय निवासी युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल में प्राइवेट लैब टेक्नीशियन है। 2021 के सितंबर माह में फेसबुक पर जित्तू मसीह पिता रंजन 29 साल निवासी रामवार्ड सतनामी मंदिर के सामने भाटा पारा (छ.ग.) से फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
जित्तू मसीह ने शादी का प्रस्ताव दिया फिर वह अपने परिवार वालों के साथ 19 नबम्बर 2021 में उसके घर जबलपुर आया था। माता पिता की सहमति से शादी जित्तू मसीह से तय हो गई। वर्ष 2022 फरवरी में जितू मसीह पुन: उसके घर मौसी की शादी और माता पिता की शादी की सालगिरह में शामिल होने के लिये आया था। इसी दौरान एक दिन पापा डयूटी गये थे और माँ मार्केट गई थी, बहन पार्लर गई थी, वह घर पर अकेली थी तो जितू मसीह ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये और वर्ष 2022 में 24 जून को जितू मसीह से सगाई हुई.
जिसमें माता पिता ने सोने की चेन, सोने की अंगूठी, कपड़े, डेढ़ लाख रूपये नगद, बुआ ने पाँच हजार रूपये नगद सगाई की रस्म में दिये थे। 2023 के मई में मातापिता ने शादी की तारीख पक्की करने के लिये जित्तू मसीह के परिवार वालों को कॉल किया तो 2023 के मई में आकर इन्होंने दोनो के परिवार ने मिलकर 22 नवंबर 2023 को शादी होना तय हुई। शादी तय होने के बाद जन्मदिन पर 24 जून 2023 को जितू मसीह घर आया और उस दिन भी जितू मसीह ने शारीरिक संबंध बनाये। जिसके बाद बहाना बनाकर शादी नहीं करने के लिये टाल मटोल करता रहा। उसके जन्मदिन पर 24 जून 2024 को भी जितू घर आया और शारीरिक संबंध बनाये थे।
