ग्वालियर: बिहार के सांसद पप्पू यादव आज दोपहर ग्वालियर पहुंचे। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। युवा कांग्रेस के देश व्यापी छात्रों की गूँज अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम में पप्पू यादव भाग ले रहे हैं।
छात्रों की गूंज कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को लगातार हो रही नीट, सीबीएसई और पेपर लीक की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।
