
सिंगरौली। बैढ़न थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो 10 वर्षीय बालकों को महज तीन घंटे के भीतर दस्तयाब कर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया। बच्चों के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार आज शनिवार को एक फरियादी ने सूचना दी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र तथा पड़ोस का एक अन्य 10 वर्षीय बालक घर से लापता हैं और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है। सूचना मिलते ही बैढ़न थाना में मामला दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू की गई। जहां रात करीब 1 बजे जीआरपी की सहायता से दोनों बच्चों को रेलवे स्टेशन सिंगरौली से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
