पाकिस्तान ने 74 ‘आतंकवादी’ मार गिराने का किया दावा

इस्लामाबाद, 13 नवंबर (वार्ता) पाकिस्तान की सेना ने देश के दो अशांत क्षेत्रों में पिछले डेढ़ सप्ताह के दौरान चलाये गये सैन्य अभियानों में कम से कम 74 आतंकवादियों के मारे जाने का दावा किया है।
पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को यह दावा करते हुए कहा, दक्षिण-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के क्वेटा जिले के कुर्रम इलाके में तीन नवंबर से अब तक 31 आतंकवादी मारे गये हैं।
सेना ने एक अन्य बयान में कहा है कि उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मीर अली और ओरकजई इलाकों में पिछले 48 घंटों के भीतर 43 अन्य आतंकवादी मारे गये गये हैं। प्रभावित क्षेत्रों की घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, घर में बने विस्फोटक और देसी बम(आईईडी) बरामद किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी सेना का यह बयान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों के हमले में 10 पुलिसकर्मियों के मारे जाने के दो दिन बाद आया है।

.....

Next Post

भगवंत के पाकिस्तान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी को देश की राष्ट्रीय नीति का पालन करना होगा

Fri Nov 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान आने के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बाहरी देशों के साथ संबंधों को लेकर देश की एक राष्ट्रीय नीति है और सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता […]

You May Like