भगवंत के पाकिस्तान दौरे पर विदेश मंत्रालय ने कहा- सभी को देश की राष्ट्रीय नीति का पालन करना होगा

नयी दिल्ली, 13 नवंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पाकिस्तान आने के निमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बाहरी देशों के साथ संबंधों को लेकर देश की एक राष्ट्रीय नीति है और सभी से इसका पालन करने की अपेक्षा की जाती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे गये सवाल पर स्पष्ट किया कि विदेश जाने वाले गणमान्य व्यक्तियों को राजनीतिक मंजूरी देने से पहले विदेश मंत्रालय अपनी समग्र नीति के तहत आकलन करता है और उसी के अनुसार प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाती है।
श्री जायसवाल ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को लेकर भारत के रुख पर भी कहा कि भारत का रुख सभी के लिए पूरी तरह स्पष्ट होना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष रमेश सिंह अरोड़ा ने श्री मान को लाहौर में 27 से 29 नवंबर तक होने वाली चौथी अंतरराष्ट्रीय (विश्व) पंजाबी कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का न्योता दिया है।

.....

Next Post

59 वर्ष की हुयी जूही चावला

Fri Nov 13 , 2026
मुंबई,13 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जूही चावला आज 59 वर्ष की हो गयीं।जूही चावला का जन्म 13 नवंबर, 1967 को हुआ था। उनके पिता एस.चावला एक डॉक्टर थे। जूही चावला ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लुधियाना से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई मुंबई के सिद्धेनम कॉलेज […]

You May Like