गढ़वाली समाज ट्रस्ट ने मनाई बद्रीनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

भोपाल। साउथ टीटी नगर स्थित गढ़वाली समाज ट्रस्ट द्वारा बद्रीनाथ मंदिर में भगवान की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय श्री नेगी ने बताया कि समारोह में हर वर्ष की तरह गढ़वाली समाज के साथ कुमाऊं, अल्मोड़ा, टिहरी, पिथौरागढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रवासी बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीत-नृत्यों के माध्यम से अपनी संस्कृति की झलक पेश की। सामूहिक सहभागिता और उत्साह के साथ आयोजित यह आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का प्रतीक बना।

Next Post

छात्रों ने जाना डिजिटल लाइब्रेरी का महत्व

Tue Feb 10 , 2026
ग्वालियर। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के छात्र-छात्राओं ने शासकीय केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकालय की कार्यप्रणाली एवं आधुनिक डिजिटल सेवाओं की जानकारी देना था। भ्रमण के दौरान छात्रों को बताया गया कि पुस्तकालय में पुस्तकों का वर्गीकरण, रख-रखाव एवं पाठकों […]

You May Like