लबालब हुआ बरचर बांध, चला उलाट, अगस्त माह में ही भर गया बांध

कुसमी : कई साल बाद बरचर बांध का बेस्ट बियर से उलाट चलना चालू हो गया है। बरचर बांध इस समय लबालब भरा हुआ है, जिसे देखने के लिए काफी लोगों कि भीड़ उमड़ पड़ी है।सबसे बड़ी बात यह है कि मछली मारने वालों कि भीड़ बनी है, यदि समय रहते इंतजाम नही किया गया तो कोई बड़ी अनहोनी घटना भी हो सकती है। 30 अगस्त को सुबह से ही कई गांव के लोग बरचर बांध पहुंच रहे हैं। विभाग को चाहिए कि बांध मे कर्मचारियों को तैनात किया जाय अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट सकती है। देखने
वालों की भीड़ तो बनी ही है लेकिन इस समय मछली मारने वालों की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है। बरचर बांध का ओव्हर फ्लो नदी का पानी काफी तादात मे बह रहा है। ज्ञात हो कि कई वर्षों बाद बरचर बांध तीसरी बार उलाट चली है। इसके पूर्व वर्ष 1993, 2003 और अब 2026 में उलाट चली है और सबसे बड़ी बात तो यह है कि अगस्त में ही बरचर बांध पूरी तरह से लबालब भर गया है। जबकि पूरी बरसात अभी बांकी है, इतना पानी भर गया है कि उलाट का पानी अब बरचर नदी में बह रहा है। बरचर बांध का जल स्तर तकरीबन 23 साल बाद बढ़ गया है।

Next Post

रविवार रात को युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

Mon Aug 31 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र का जबलपुर नाका चौकी के समीप रविवार रात 9 बजे राजनगर तालाब के आसपास एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार रत है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, […]

You May Like