दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र का जबलपुर नाका चौकी के समीप रविवार रात 9 बजे राजनगर तालाब के आसपास एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ है। जिसमें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार रत है घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र सहित पुलिस ने पहुंचकर घायल के बताए अनुसार आरोपियों को अभिरक्षा में लिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल भागवत कुर्मी पिता दामोदर उम्र 30 वर्ष निवासी उदयपुरा तिवारी थाना सुर्खी के बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटना की जांच बारीकी से कर रहीहै। इसमें घायल युवक का कहना है जुआ के लिए पैसे मांग रहे थे, ना देने पर यह घटना को अंजाम दिया गया।
