बिजली का पोल गिरने से सर्विस रोड पूरी ब्लॉक

महू: धार नाका पुल निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है. निर्माण कार्य की लापरवाही या तकनीकी वजह से सर्विस रोड के कोने पर स्थित एक बिजली का भारी-भरकम खंभा अचानक सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि पोल की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. खंभा बीच सड़क पर गिरने के कारण धार नाका सर्विस रोड का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है.

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. विशेष रूप से बड़ी गाड़ियां और ट्रक इस संकरे रास्ते में फंस गए हैं, जिसके कारण अब अन्य वाहनों को आधे रास्ते से ही मजबूरन वापस लौटना पड़ रहा है. प्रशासन की लापरवाही से जनता परेशानमौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में भारी आक्रोश है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इतने बड़े हादसे और जाम के बाद भी काफी देर तक मौके पर न तो बिजली विभाग का कोई कर्मचारी पहुंचा और न ही ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए कोई जिम्मेदार अधिकारी. निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण यह स्थिति बनी है. बिजली के तारों से खतरे की आशंका थी. जिसे घंटे बाद दुरुस्त कराया गया.

Next Post

पानी की टंकी से विद्युत उपकरण चोरी

Fri Jun 19 , 2026
महू: पुराना इंदौर रोड स्थित वार्ड क्रमांक 7 में छावनी परिषद द्वारा जनहित में बनाई गई पानी की टंकी से अज्ञात बदमाशों द्वारा विद्युत उपकरण चोरी करने का गंभीर मामला सामने आया है. इस चोरी के कारण मोटर पंप बंद हो गया है, जिससे पूरे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति पूरी […]

You May Like