व्यापारियों की कठिनाइयां दूर करना जरूरी, लोकल फॉर वोकल का अर्थ स्थानीय कारोबार को निरंतर बढ़ावा देना : तोमर

भोपाल:विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि व्यापार और व्यवसाय देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। व्यापारियों की कठिनाइयों और कारोबार की राह में आने वाली रुकावटों का निराकरण जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी जैसे कर सुधारों से व्यापार व्यवस्था को सरल बनाने का प्रयास हुआ है। शुरुआत में कुछ कठिनाइयां आईं, लेकिन व्यापक राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों को व्यापारियों और जनता का सहयोग मिला।

विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर सभागार में आयोजित कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के व्यापारिक सम्मेलन में तोमर ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ केवल नारे नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का विचार हैं। ‘लोकल फॉर वोकल’ का अर्थ केवल त्योहारों पर स्थानीय उत्पाद खरीदना नहीं, बल्कि स्थानीय उत्पादों, कारीगरों, छोटे व्यापारियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को लगातार प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों के निर्माण का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की तकनीकी क्षमता और स्वदेशी शक्ति बढ़ी है। विकसित भारत के निर्माण में बड़े उद्योगों के साथ छोटे व्यापारी, किसान, श्रमिक और सामान्य नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़ा परिवर्तन लाते हैं।तोमर ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कैट के प्रयासों की सराहना करते हुए ग्वालियर सहित देशभर में बड़ी स्थानीय उत्पाद प्रदर्शनियां आयोजित करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार और छोटे कारोबारियों व कारीगरों को नई पहचान मिलेगी। सम्मेलन में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल सहित विभिन्न जिलों से आए व्यापारिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Next Post

ईरान के सर्वोच्च नेता ने मुस्लिम देशों से 'असली दुश्मन' का सामना करने का किया आह्वान

Sun Aug 30 , 2026
तेहरान, 30 अगस्त (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद मुजतबा हुसैनी खामेनेई ने मुस्लिम देशों से अपने असली दुश्मन की पहचान करने और उससे निपटने का आह्वान करते हुए अमेरिका और इजराइल पर मुस्लिम दुनिया को बांटने का आरोप लगाया है। श्री खामेनेई ने पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन और […]

You May Like