जबलपुर:खमरिया एवं बरेला थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत हो गई । पुलिस ने दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
खमरिया पुलिस के मुताबिक नरेन्द्र कुमार बर्मन 31 वर्ष निवासी केवलारी थाना कुण्डम का बीती रात लगभग 8-30 बजे मेन रोड उमरिया पेट्रोल पम्प के पास खमरिया में सडक़ दुर्घटना में घायल हो गया जिसे साथी कृष्णा यादव द्वारा रात लगभग 10-45 बजे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
जिसकी उपचार के दौरान सुबह लगभग 4:55 बजे मौत हो गई। इसी प्रकार बरेला पुलिस ने बताया कि बालकेष मरावी 40 वर्ष निवासी चौदस थाना निवास जिला मण्डला ने सूचना दी कि ससुराल ग्राम धनगॉव घाटी से फोन आया कि उसके पुत्र कमलेश कुमार मरावी 24 वर्ष को सडक़ दुर्घटना में घायल होने से मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जहॉ कमेलश कुमार मरावी को मृत घाषित कर दिया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
