मकान गिरा, एक का शव मिला, 2 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

ग्वालियर। चार शहर का नाका इलाके में सोमवार की शाम एक पुराना मकान भरभरा कर गिर गया है। घर में रहने वाले 3 लोग दब गये। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और मलबे में दबे दो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया लेकिन एक व्यक्ति का शव ही मलबे से बाहर निकला।

घायलों को तत्काल एम्बूलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर रेस्कयू में जुटी है। पिता व बेटी को बाहर निकाला गया। एक मिस्त्री मकान में दब गया, जिसकी मौत होने की खबर है। मिस्त्री मकान के दूसरे माले को तोड़ रहा था। यह हजीरा थाना क्षेत्र की घटना है।

ऐसा बताया जा रहा है कि दो दिन से शहर में हो रही बरसात से मकान में सीलन बैठ रही थी। नतीजन चार शहर का नाका, भैरों मंदिर के पास यह मकान गिर गया।

Next Post

जेपीसी का बहिष्कार होने पर भी संविधान संशोधन विधेयक पर आगे बढेगी सरकार: शाह

Mon Aug 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 अगस्त (वार्ता) कुछ राजनीतिक दलों के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की गिरफ्तारी के बाद उन्हेें पदमुक्त किये जाने के प्रावधान वाले विधेयक के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में शामिल नहीं होने की अटकलों के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को स्पष्ट किया […]

You May Like