पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को पकड़ा, अलग-अलग स्थानों पर करते थे लूटपाट

भोपाल। थाना कमला नगर पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से करीब 5 लाख रूपये का मशरूका बरामद किया गया है. पुलिस जानकारी के अनुसार बीते 8 मार्च को शिकायतकर्ता हरिओम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. वर्मा ने पुलिस को बताया था कि 6 मार्च को दिन के समय उनकी इलेक्ट्रिक सायकल मकान के सामने से गायब हो गई थी. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस चोर क तलाश लगातार कर रही थी. 24 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि सायकिल चोरी के मामले में रेहान खान और रामेश्वर वेले उर्फ दीपक संदेही के तौर पर जाने जाते हैं. पुलिस की पूछताछ में दोनों ही आरोपियों ने साथ में इलेक्ट्रिक साईकिल चोरी की बात को स्वीकार किया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि साईकिल के अलावा 16 जुलाई को स्टेशन बजरिया से एक ग्रे कलर एक्टिवा, 18 अगस्त को थाना हबीबगंज क्षेत्र से एक मोटर सायकिल, थाना कमला नगर और थाना तलैया से एक-एक मोटर सायकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के वाहन जब्त कर लिए हैं. आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में भी पूर्व के प्रकरण दर्ज हैं. आरोपी रेहान खान के अलग अलग थानों में चोरी के 06 मामले और आरोपी दीपक के खिलाफ अन्य थानों में चोरी के 28 मामले दर्ज है.

Next Post

आरोपियों ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल।राजधानी के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार छोलामंदिर, मिसरोद और कोलार थानों में एक-एक प्रकरण इस संबंध में दर्ज किए गए हैं. आरोपियों की तलाश […]

You May Like