वैन- स्कार्पियो की भिड़ंत में तीन घायल

बुधनी. सोमवार को मिडघाट शाहगंज जोड़ पर मारुति वेन और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत हो गई.इस हादसे में एक छोटी बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद औबेदुल्लागंज अस्पताल से भोपाल रेफर करते हुए पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है.

जानकारी के अनुसार सोमवार को भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे मिडघाट सेक्शन शाहगंज जोड़ पर एक मारुति वैन और स्कॉर्पियो में आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस जोरदार हादसे में मारुति वेन में सवार एक छोटी बच्ची सहित कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए ओबेदुल्लागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से सभी घायलों को भोपाल के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Next Post

पेट्रोल डालकर ऑटो में लगाई आग

Mon Apr 21 , 2025
*गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार की घटना* ग्वालियर। पुरानी रंजिश का बदला लेने एक बदमाश ने घर के बाहर खड़ी युवक की ऑटो में आग लगा दी। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के गायत्री विहार की है। घटना का पता उस समय चला जब पीड़ित की […]

You May Like