दतिया में गोदाम में आग, दो किमी दूर तक दिखा धुआं, लाखों का सामान जला

दतिया: शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। कॉलोनी में स्थित एक मकान के अंदर बने गोदाम से उठती आग की लपटें कुछ ही मिनटों में तेज होती गईं और धुआं दो किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और खुद भी आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

लेकिन प्लास्टिक और रबर जैसी जल्दी सुलगने वाली सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। अनामय ऑटो पार्ट्स के संचालक सतीश गुप्ता ने कॉलोनी में स्थित एक मकान को किराए पर लेकर उसमें गोदाम बना रखा था। यहां पानी की प्लास्टिक वाल्व, पुरानी रबर पाइप और टायर बड़ी मात्रा में रखे हुए थे। अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क उठी।

शुरुआत में धुआं कम दिखाई दे रहा था, लेकिन जैसे-जैसे आग प्लास्टिक और टायरों तक पहुंची, लपटें तेज हो गईं और काले धुएं के बड़े बादल आसमान में फैलने लगे। क्षेत्र में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए और पानी डालकर आग को आगे फैलने से रोकने की कोशिश में जुट गए। आग पर काबू पा लिया गया है।

Next Post

आस्था, शिक्षा और आबादी के बीच शराब ठेका मंज़ूर नहीं, वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue Dec 9 , 2025
भिण्ड:गोहद नगर के आबादी क्षेत्र, मंदिर एवं शैक्षणिक संस्थानों के समीप संचालित शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर गोहद के नागरिक भिंड कलेक्ट्रेट पहुंचे और भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा के नाम डिप्टी कलेक्टर विकाश कैमौर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आधा सैकड़ा से […]

You May Like