लंबी खेंच के बाद झमाझम, जिले में 25.63 मिमी पानी…जावरा में करीब 3 इंच बरसा

रतलाम। लंबी खेंच के बाद मंगलवार रात जिले में हुई झमाझम बारिश ने फसलों को राहत दी, लेकिन बारिश का आंकड़ा अब भी सामान्य से काफी पीछे है। बुधवार सुबह तक जिले में औसतन 25.63 मिमी यानी करीब 1.01 इंच बारिश दर्ज हुई। सबसे ज्यादा 76 मिमी यानी करीब 3 इंच बारिश जावरा में हुई। रतलाम शहर में भी 34 मिमी पानी बरसा।

पिछले 24 घंटे में जावरा में 76 मिमी, पिपलौदा में 30 मिमी और रतलाम में 34 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आलोट में 19, ताल में 15, रावटी में 16 और सैलाना में 15 मिमी बारिश हुई। बाजना में बारिश दर्ज नहीं हुई।

पिछले साल से 344 मिमी कम बारिश: 26 अगस्त तक जिले में औसतन 486.50 मिमी यानी 19.15 इंच बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक 830.50 मिमी यानी 32.70 इंच बारिश हो चुकी थी। इस तरह इस साल जिले में अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 344 मिमी यानी करीब 13.54 इंच कम बारिश हुई है।

रतलाम में सबसे ज्यादा 654 मिमी: अब तक सबसे ज्यादा बारिश रतलाम में 654 मिमी दर्ज हुई है। पिपलौदा में 560, जावरा में 551, आलोट में 533, सैलाना में 471, ताल में 398, रावटी में 398 और बाजना में 327 मिमी बारिश हुई है।

अभी बारिश की जरूरत: जिले की सामान्य औसत वर्षा 918.3 मिमी यानी करीब 36.15 इंच मानी जाती है। इसके मुकाबले 26 अगस्त तक औसतन 486.50 मिमी बारिश ही हुई है। मंगलवार रात की बारिश से आंकड़े में सुधार जरूर हुआ, लेकिन सामान्य औसत तक पहुंचने के लिए अभी जिले को करीब 432 मिमी और बारिश की जरूरत है। फिलहाल रात में हुई बारिश से फसलों को राहत मिली है ।

 

बारिश से फसलों को राहत

 

लंबी अवधि तक बारिश नहीं होने से खेतों में फसलों को पानी की जरूरत महसूस हो रही थी। मंगलवार रात हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। हालांकि जिले में अब तक हुई कुल बारिश को देखें तो अभी भी अच्छी बारिश की दरकार बनी हुई है।

Next Post

नवविवाहिता की मौत पर पति और सास पर केस दर्ज

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल। कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने एक नवविवाहिता की मौत के मामले में उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस की मर्ग जांच में सामने आया है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नविवाहिता ने अपनी जान दी थी. जानकारी के मुताबिक राधा नाथ (25) की शादी […]

You May Like

Play sound