रिजर्व बैंक ने खरीदी 50,000 करोड़ की सरकारी प्रतिभूतियां

मुंबई, 05 जनवरी (वार्ता) रिजर्व बैंक ने सोमवार को खुले बाजार से 50,000 करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां खरीदीं। केंद्रीय बैंक ने वाणिज्यिक बैंकों के पास नकदी की उपलब्धता बढ़ाने के उपायों के तहत यह खरीद की है। यह चार समान किस्तों में दो लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के तहत दूसरी किस्त है। रिजर्व बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उसने सात तरह की प्रतिभूतियों की खरीद की है जिनकी मियाद साल 2029 से 2054 तक अलग-अलग समय में पूरी हो रही है। इसमें तीन साल, छह साल, आठ साल, नौ साल, 10 साल, 14 साल और 28 साल की प्रतिभूतियां शामिल हैं। इन प्रतिभूतियों पर 7.09 प्रतिशत से 8.30 प्रतिशत ब्याज दर हैं।

पहली किस्त में 50 हजार करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियां 29 जनवरी को खरीदी गयी थीं। अगली दो किस्तों के तहत 12 जनवरी और 22 जनवरी को खरीद की जायेगी। दिसंबर में इससे पहले भी दो किस्तों में केंद्रीय बैंक ने एक लाख करोड़ रुपये की सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद की थी।

Next Post

फॉस्फोरस , पोटाश आधारित उर्वरकों का वार्षिक उत्पादन दस साल में 50 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा

Mon Jan 5 , 2026
नयी दिल्ली , 05 जनवरी (वार्ता) देश में फॉस्फोरस और पोटाश आधारित उर्वरकों (डीएपी एवं एनपीकेएस) उर्वरकों का उत्पादन 31 दिसंबर 2025 को समाप्त वर्ष में करीब 168.6 लाख टन रहा । यह वर्ष 2014 के करीब 112 लाख टन की तुलना में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता […]

You May Like