गोटमार मेले में गोफन चलाने वालों की धरपकड शुरू,दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, गोटमार मेले के दौरान गोफन चलाने पर सख्ती से लगाए गए प्रतिबंध्द के बाद भी मेले के दौरान गोफन चलाने वाले लोगों को चिहिंत कर पुलिस द्वारा इनकी धरपकड शुरू कर दी है,गुरूवार को दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा,पुलिस की इस कार्यवाहीं के बाद अब गोफन चलाने वालों में हडक़ंप मच गया है,ऐसे कई लोग भूमिगत हो गए,वहीं प्रशासन द्वारा पहली बार गोफन चलाने वालों पर की जा रहीं इस कार्यवाहीं की सर्वेत्र सराहना कि जा रहीं है ।

गौरतलब हो कि नगर जिला मुख्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 11 सितंबर को नगर के मध्य से प्रवाहित होने वाली जाम नदी के राधा कृष्ण मंदिर वाले क्षेत्र में यह विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले का आयोजन किया गया था,इसके पूर्व ही जिला कलेक्टर द्वारा गोटमार मेले में गोफन का उपयोग नहीं किए करने तथा गोफन का चलाते पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की हिदायत भी दी गई थी ।

लेकिन इसके बावजूद इस गोटमार मेले में सावरगांव तथा पांढुरना पक्ष कई युवक गोफन चलाते कैमरे में कैद हुए थे, जिला कलेक्टर के निर्देश पर ऐसे चिन्हिंत युवकों की पुलिस द्वारा धरपकड़ शुरू कर दी है,गुरुवार को नगर के सावरगांव निवासी जितेंद्र मानकर तथा पांढुरना पक्ष का शनि उर्फ गोलू कुंभारे को पुलिस ने पकड़ तहसील न्यायालय में पेश किया जहां उनकी जमानत निरस्त होने पर इन्हें जिला जेल भेजा गया,पुलिस की इस कार्यवाही के चलते गोटमार मेले के दौरान गोफन चलाने वाले कई युवक नगर से भाग गए है तो कई भूमिगत हो गए है।

Next Post

रीवा में तारीख पर तारीख से परेशान अधिवक्ता, SDM कार्यालय में कपड़े उतारने को हुआ मजबूर...

Thu Oct 1 , 2026
रीवा, रीवा के हुजूर एसडीएम कार्यालय में सिस्टम के खिलाफ आज एक अधिवक्ता अपने कपड़े उतरने को मजबूर हो गया सालों से राजस्व प्रकरण की फाइल लेकर भटक रहे अधिवक्ता ने जब राजस्व संबंधित सभी कठिन रास्तो को पार कर लिया तो केवल एक हस्ताक्षर के लिए उसे अब तारीख […]

You May Like