गौवंश बचाने-हादसे टालने: ड्रेस, बेल्ट और डण्डे लेकर तैनात हुए कर्मचारी

राजगढ़: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार नगरीय क्षेत्र राजगढ़ में नगरपालिका परिषद द्वारा कलेक्ट्रोरेट कार्यालय से खिलचीपुर नाका, खुजनेर रोड से खिलचीपुर नाका, खिलचीपुर नाका से जिला चिकित्सालय, खिलचीपुर नाका से होटल संस्कृति होते हुए नाका नंबर 03 तथा नाका नंबर 03 से संकटमोचन रोड तक गौवंश संरक्षण हेतु निकाय के 08 कर्मचारियों को मय ड्रेस, बेल्ट, सीटी तथा डंडे सहित पाबंद किया गया है.

जिनके द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर विचरण कर रही गौमाताओं को प्रमुख मार्गों से सुरक्षित सूखे स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है. गौवंशों की सुरक्षा हेतु नगर में प्रमुख चौराहों तथा हाईवे पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था की गई. साथ ही नगर जन सहयोग से गौवंश संरक्षण हेतु राजगढ़ गौशाला युवा समिति, मां बिजासन समिति, राधा रानी गौ शाला समिति एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में गौ माता को लगभग 1500 रिडियेम बैल्ट, रेडियम प्लेट तथा गौ माता के सिंगो पर रेडियम लगाए गये. उक्त कार्य नगर के गौशाला समितियों के 50 से 60 युवा सदस्यों तथा नगर वासियों के जनसहयोग से हुए हैं.

Next Post

प्रतिदिन 12 किमी नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है: वैष्णव

Sun Aug 3 , 2025
भावनगर, 03 अगस्त (वार्ता) रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को यहां कहा कि प्रतिदिन लगभग 12 किमी नई लाइन बिछाई जा रही है, जो भारतीय रेल के इतिहास में पहली बार संभव हुआ है। श्री वैष्णव ने कहा कि मुंबई–अहमदाबाद बुलेट […]

You May Like