
ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री के रूप में सफल उपलब्धिपूर्ण दो वर्ष पूरे होने पर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने उनके कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि ग्वालियर-चंबल अंचल में हुए कई बड़े विकास कार्य सिंधिया के प्रयासों का परिणाम हैं।
उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड, चंबल से पानी लाने की योजना, ग्रीन कॉरिडोर, वेस्टर्न बाईपास, अत्याधुनिक हवाई अड्डा, 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल और ग्वालियर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने वाले साबित हुए हैं। अशोक शर्मा ने कहा कि सिंधिया के नेतृत्व में ग्वालियर राष्ट्रीय विकास मानचित्र पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। शर्मा ने कहा कि सिंधिया ग्वालियर चंबल क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित हैं। उनके प्रयासों से ग्वालियर को विकास की कई अभूतपूर्व सौगातें मिली हैं। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के वक्त ग्वालियर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा शहर था, आधुनिक जनसुविधाओं, इन्फ्रास्ट्रक्चर और आबादी के हिसाब से ग्वालियर मप्र का इस कदर नम्बर वन शहर था कि हमारे शहर को 1956 में नए मप्र की राजधानी बनाने पर गंभीरता से विचार हुआ था, सिंधिया ग्वालियर के इसी वैभव को वापस लौटाने के लिए प्रयत्नशील हैं।
