
रीवा, रीवा के हुजूर एसडीएम कार्यालय में सिस्टम के खिलाफ आज एक अधिवक्ता अपने कपड़े उतरने को मजबूर हो गया सालों से राजस्व प्रकरण की फाइल लेकर भटक रहे अधिवक्ता ने जब राजस्व संबंधित सभी कठिन रास्तो को पार कर लिया तो केवल एक हस्ताक्षर के लिए उसे अब तारीख पर तारीख मिल रही है।
अधिवक्ता संतोष कुमार पांडे ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि जब वह अपने क्लाइंट को नागपुर से बुलाकर दस्तक करवाता है तो उसे आने और जाने में कितनी परेशानी होती है।
हलाकि प्रकरण से सम्बन्धित सारे कार्य पूरे करने में उसे कई महीने गुजर गए और जब काम पूरा हुआ तो, मात्र आदेश पर लगी फाइल पर एक दस्तक करने के लिए 3 महीने से फरियादी भटक रहा है।
