बाइकों में भिडंत, दो घायल

जबलपुर । गोसलपुर थाना अंतर्गत बरनू तिराहा के आगे बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद शोएब 27 वर्ष निवासी सैफ नगर रद्दी चौकी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गोसलपुर, बरनू तिराहा के आगे दोपहर लगभग 2-15 बजे पीछे से आ रही मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन जे 5202 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये शादाब की मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे शादाब व कमलेश दोनों मोटर सायकल सहित गिर गये जिन्हें हाथ पैर व शरीर में चोटें आईं। टक्कर मारने वाली मोटर सायकल का चालक जबलपुर तरफ मोटर सायकल से भाग गया।

Next Post

आठों विधानसभाओं में कल निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्राएं

Tue Oct 6 , 2026
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर 7 अक्टूबर को प्रदेश भर की तरह जबलपुर जिले की आठों विधानसभा क्षेत्र में भी सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जायेगी। सेवा ज्योति कलश यात्राओं को बुधवारकी सुबह 8.30 बजे सिविक सेंटर स्थित वंदेमातरम चौक से रवाना […]

You May Like