बिहार के राज्‍यपाल का हुआ स्वागत वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस में होंगे शामिल 

जबलपुर। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का शनिवार की शाम नई दिल्ली से निजी एयरलाइंस कम्पनी की नियमित विमान सेवा द्वारा जबलपुर आगमन हुआ। जबलपुर आगमन पर सर्किट हाउस में सांसद आशीष दुबे, पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्‍यक्ष विनोद गोटिया ने पुष्‍प गुच्‍छ देकर स्‍वागत किया। इस अवसर पर कलेक्‍टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद थे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मानस भवन में आयोजित वर्ल्ड रामायण कांफ्रेंस में शामिल होंगे, जिसके बाद मानस भवन से दोपहर 12.15 बजे सर्किट हाउस पहुँचेंगे। राज्यपाल दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस से डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 2 बजे वायुयान द्वारा नई दिल्ली रवाना होंगे।

Next Post

योगी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाज़िरी

Sat Jan 3 , 2026
वाराणसी, 3 जनवरी (वार्ता) दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गोरक्षपीठाधीश्वर ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आदि योगी के दर्शन किए। बाबा के गर्भगृह में जाकर उन्होंने विधिविधान से पूजा कर लोककल्याण की कामना की। समीक्षा […]

You May Like