वनभूमि माफिया पर फिर प्रहार: 8 बीघा जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त 

बेगमगंज। वनभूमि पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं के खिलाफ वन विभाग की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वनभूमि माफिया से 8 बीघा जमीन को मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि बोवनी सीजन के चलते माफिया जंगल की जमीन को खेती योग्य बनाकर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे।

ग्राम भुरेरु के जंगल में कक्ष आरएफ-67 में महुआखेड़ा (जिला सागर) निवासी वीरसिंह यादव द्वारा फेंसिंग लगाकर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। इस पर डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के निर्देशन में रेंजर अरविंद अहिरवार के नेतृत्व में परिक्षेत्र सहायक सुनेहरा प्रदीप लोधी, परिसर रक्षक शरद शर्मा, संजीव शर्मा, बृजकिशोर तिवारी एवं सहयोगी दल ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटाया।

वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वहीं, स्थानीय लोगों ने विभाग की सतर्कता और तत्परता की सराहना की है।

Next Post

सीएम डॉ यादव और प्रदेश भाजपाध्यक्ष खंडेलवाल ने खातेगांव विधायक की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Fri Oct 31 , 2025
देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल शुक्रवार को देवास जिले के खातेगांव विधायक आशीष शर्मा के निवास पहुंचे। उन्होंने विधायक शर्मा की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुशीला गोविन्द शर्मा की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शोक […]

You May Like