भक्ति और आस्था में डूबी नवरात्रि, विधायक ललिता ने निकाली 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में इस बार नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जिले के मंदिरों और पंडालों में माता दुर्गा की आराधना के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह देवी भक्ति के गीतों और आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर छतरपुर की महिला विधायक ललिता यादव भी मां भवानी की भक्ति में सराबोर नजर आईं। उन्होंने इस पावन अवसर पर 51 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का नेतृत्व किया, जो महल स्थित पुरानी तहसील परिसर से शुरू होकर माता संकटा मंदिर तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

चुनरी यात्रा में डीजे की धुन पर मथुरा-वृंदावन से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण, भगवान भोलेनाथ और मां दुर्गा का जीवंत स्वरूप धारण कर आकर्षण का केंद्र बने।

विधायक ललिता यादव ने माता संकटा को चुनरी अर्पित कर जिले की सुख-शांति, किसानों की समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण भी किया गया।

Next Post

नवरात्रि पर बागेश्वर धाम में भक्तों का सैलाब

Mon Sep 29 , 2025
छतरपुर। नवरात्रि पर छतरपुर स्थित सिद्ध पीठ बागेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को संदेश देते हुए कहा कि देवी-देवताओं के दर्शन केवल सच्चे समर्पण भाव से ही सार्थक होते हैं, किसी भी प्रकार के प्रलोभन […]

You May Like