भाजपा नेता और पूर्व सभापति लालजी जादौन नहीं रहे

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, नगर निगम ग्वालियर के पूर्व सभापति एवं जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी का बुधवार को निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 4 बजे निज निवास से गुढा मुक्तिधाम पहुंचेगी। लालजी के अचानक निधन पर भाजपा में शोक की लहर है।

पूर्व सांसद अशोक अर्गल, भारत स्काउट गाइड के असिस्टेंट जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल, जिला सचिव सुरेन्द्र सिंह भदौरिया ने बृजेन्द्र सिंह जादौन के निधन पर गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवार एवं करीबियों को यह कठिन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। पूर्व सांसद अर्गल ने कहा कि लालजी बेहद ईमानदार और जिंदादिल इंसान थे। उनका जाना स्काउट एवं गाइड संगठन और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। वहीं भाजपा नेताओं ने भी लालजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

Next Post

कृष्णा नगर में उपद्रवियों ने फैलाई दहशत , प्रकरण दर्ज

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत कृष्णा नगर गली नंबर 02 में देर रात करीब 1:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। दोपहिया वाहनों पर सवार होकर आए इन उपद्रवियों ने इलाके में घरों के बाहर खड़ी आठ से अधिक गाडिय़ों में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ तोडफ़ोड़ की और विरोध करने पर […]

You May Like