
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत झंडा चौक निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक केंसर की बीमारी से ग्रस्त था। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक छोटेलाल रैकवार निवासी नई बस्ती सुभाषनगर झंडा चौक रंाझी वह ड्रायवरी करता है उसका साला वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया 38 वर्ष केंसर की बीमारी से पीडि़त था जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था जिसको मेडिकल कॉलेज से 12 मई की रात लगभग 8 बजे छुट्टी दे दी थी जिसे घर लेकर आ गये थे वीरेन्द्र सिंह बीती रात लगभग 10-30 बजे घर में फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई ।
