आयरन ओर लोडिंग में 80 प्रतिशत की हुई वृद्धि

जबलपुर: पश्चिम मध्य रेल पर गुड्स ट्रैफिक एवं कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर विभिन्न बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्य एवं परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में कमोडिटी वाइज फ्रेट लोडिंग बढ़ाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने अप्रैल माह 2026 में कुल 04.56 मिलियन टन फ्रेट लोडिंग करते हुए 480 करोड़ 82 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया है जिसमे लौह अयस्क (आयरन ओर) लोडिंग में 0.14 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 79.22 प्रतिशत अधिक है। वही क्लिंकर लोडिंग में 0.80 मिलियन टन माल लदान किया गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 07.85 प्रतिशत अधिक है।

Next Post

'दृश्यम 3' की धमाकेदार शुरुआत: मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन कमाए 8.29 करोड़, जॉर्जकुट्टी के किरदार में फिर लौटे सुपरस्टार

Fri May 22 , 2026
हैदराबाद | मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सिनेमाघरों में जबरदस्त दस्तक दी है। जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले ही दिन भारत में लगभग 8.29 करोड़ रुपये […]

You May Like