इंदौर:लेक्टर आशीष सिंह ने आज एमपीआईडीसी अधिकारियों के साथ इंदौर पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर योजना को लेकर समीक्षा बैठक ली. बैठक में जमीन मालिकों से सहमति लेने की प्रगति रिपोर्ट पर अधिकारियों से जानकारी ली. बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि भू-धारकों से सहमति पत्र लेने के कार्य को और अधिक गति देते हुए शीघ्र पूरा किया जाए.
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए की इंदौर-पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर के विकास के संबंध में समयबद्ध प्रक्रिया के अनुसार कार्य जल्द किए जाए. सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के प्रयास हों. कलेक्टर सिंह ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. बैठक में एमपीआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि कॉरिडोर में आने वाले अधिकांश गांवों में सहमति बनाने का कार्य लगभग पूरा हो गया है, शेष दो-तीन गांवों में भी सहमति बनाने का कार्य लगभग इसी सप्ताह पूरा कर लिया जाएगा.
