चीनी एक सप्ताह में 777 रुपये महंगी, सरसों तेल 218 रुपये चढ़ा

नयी दिल्ली, 23 (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चीनी 777 रुपये और सरसों तेल 218 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया। चावल में भी तेजी रही जबकि दूसरे खाद्य तेलों और दालों में उतार-चढ़ाव देखा गया। गेहूं में नरमी रही।

बीते सप्ताह मीठे के बाजार में गुड़ का औसत भाव 777 रुपये चढ़कर 5,570 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। चीनी के दाम भी 323 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 49 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 4,105 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। गेहूं 22 रुपये सस्ता हुआ और 2,838 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 12 रुपये घटकर 3,310 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

सप्ताह के दौरान चना दाल की औसत कीमत 106 रुपये और मसूर दाल की 78 रुपये बढ़ गयी। तुअर दाल 17 रुपये और मूंग दाल 14 रुपये मजबूत हुई। उड़द दाल 49 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

बीते सप्ताह सरसों तेल का औसत भाव 218 रुपये और सोया तेल का 111 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। मूंगफली तेल 85 रुपये और वनस्पति 37 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। पाम ऑयल 84 रुपये और सूरजमुखी तेल 19 रुपये फिसल गया।

Next Post

विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Sun Aug 23 , 2026
शिवपुरी: यहाँ फतेहपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पति बोला कि फांसी लगाई है जबकि मायके पक्ष ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। शिवपुरी के फतेहपुर इलाके में 29 वर्षीय पुष्पा जाटव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत […]

You May Like