मुंबई 20 मार्च (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया छह पैसे बढ़कर 86.31 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.37 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे गिरकर 86.39 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान लिवाली होने के दबाव में 86.41 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.21 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 86.37 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में छह पैसे बढ़कर 86.31 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
