इनकम टैक्स रेड- माइनिंग कारोबारी अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर छापेमारी

कटनी: बुधवार तड़के आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माइनिंग कारोबारी अशोक विश्वकर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने एक साथ घर, कार्यालय और अन्य परिसरों पर दबिश दी। दो दर्जन से अधिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूत्रों के अनुसार कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और कर चोरी से जुड़े मामलों को लेकर की जा रही है। दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और लेनदेन की जांच जारी है। विभाग की ओर से अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Next Post

छात्रावास पहुंची कलेक्टर ने छात्राओं से किया संवाद

Wed Dec 17 , 2025
रीवा: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने शासकीय उत्कृष्ट अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास रायपुर कर्चुलियान का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्रावास में निवासरत छात्राओं से व्यवस्थाओं एवं मीनू के अनुसार दिये जाने वाले भोजन एवं नाश्ता के संबंध में जानकारी ली. कलेक्टर ने छात्रावास में बनाये गये भोजन की गुणवत्ता परखी […]

You May Like