जबलपुर: रिश्तेदारी के मामा ने पहले तो भांजी की नौकरी लगवाने के नाम पर 6 लाख 50 हजार रूपए हड़पे इसके बाद अब केस वापिस लेने धमकी देने लगे। जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मदनमहल थाने में एक और एफआईआर दर्ज करा दी है।पुलिस के मुताबिक चित्रा सिंह कौशिक पिता कुलदीप सिंह कौशिक 35 साल निवासी बीटी बगंला हितकारिणी स्कूल के पीछे मदन महल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बीई की पढाई के बाद वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रही हैं.
रिश्तेदारी के मामा सुरेश राठौर निवासी बी-252 आवास विकास कालोनी झांसी (उप्र) ने नौकरी लगवानें के नाम से पूर्व में 6 लाख 50 हजार रुपये लिए थे जिसके द्वारा न तो नौकरी लगवाई गई थी न ही पैसे वापस किये गये थे जिस पर 25 जुलाई 2024 को मदनमहल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसका केस न्यायालय में चल रहा है। दोपहर 2:30 बजे सुरेश राठौर उसके घर पहुंचे और केस वापिस लेने की धमकी दी और ऐसा न करने पर जान से मार देने की बात कहते हुए चले गए।
