टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, 8 दिन की पुलिस रिमांड

खातेगांव। बीती रात खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की आयशर वाहन से कुचलकर शराब माफियाओं द्वारा हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से 8 दिन की रिमांड पर भेजा है।

इस मामले में प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ शराब करोबारी राहुल जायसवाल की सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। वहीं राहुल जायसवाल ने भी मीडिया के सामने यह बात स्वीकारी है कि वह जीतू पटवारी के खास हैं।

पुलिस ने टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड में खातेगांव थाने पर मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस द्वारा पांच जिलों में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया जा रहा है। पुलिस ने तीन आरोपी राहुल जायसवाल टिमरनी, वाहन मालिक केरमसिंह बड़वानी, और विजय राव को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट राधा उइके की कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस द्वारा न्यायालय से आरोपियों की पुलिस रिमांड मांगी की गई। न्यायालय ने जहां तीनों आरोपियों को आठ दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

वाहन मालिक का पैर फ्रैक्चर, वाहन का चालक अब तक नहीं हुआ गिरफ्तार-

घटना में वाहन मालिक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही थी। पुलिस ने वाहन मालिक केरमसिंह को गिरफ्तार कर लिया, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल फोटो के बाद केरम सिंह के पैर में पट्टा चढ़ा हुआ देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार वह पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह गड्ढे में गिर गया, जिस कारण उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। मामले में अभी तक टीआई को कुचलकर मारने वाले वाहन चालक का कोई सुराग नहीं लगा है।

भाजपा फ्रंट फुट पर कांग्रेस बैक फुट पर-

इधर शराब कारोबारी के गिरफ्तार होने के बाद राजनीति भी परवान चढ़ी हुई है। भाजपा प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने आरोप लगाया है कि राहुल जायसवाल और कांग्रेस अवैध शराब का कारोबार कर रही है। वही कुछ दिनों पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी के द्वारा जब देवास में अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रदर्शन किया गया था तब खातेगांव से भी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। लेकिन अब जब मामले में राहुल जायसवाल की गिरफ्तारी हो गई, तब कांग्रेस पार्टी बैकफुट पर आ गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है।

Next Post

टेक्नोलॉजी के जरिए फाइब ने वित्तीय समावेशन को दी रफ्तार

Tue Nov 3 , 2026
क्रेडिट असेसमेंट से 1.57 करोड़ आवेदकों तक पहुंच बढ़ी, 20.2 लाख आवेदकों को मिली मंजूरी मुंबई, वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में अब केवल कर्ज की उपलब्धता ही नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के लिए उसे आसानी से तलाशने, हासिल करने और चुकाने की सुविधा भी अहम भूमिका निभा रही है। फाइब […]

You May Like