नीमच में जीवाजी राव छात्रावास पर बड़ी कार्रवाई

नीमच। नीमच के गायत्री मंदिर रोड क्षेत्र स्थित जीवाजी राव छात्रावास परिसर में नगर पालिका और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवन को जेसीबी से ध्वस्त कर करीब 4.32 लाख वर्गफीट भूमि का आधिपत्य अपने कब्जे में लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

प्रशासन के अनुसार कोर्ट से अंतरिम संरक्षण हटने के बाद यह कार्रवाई हुई। जर्जर भवन में रह रहे छात्रों को दूसरे छात्रावास में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, भूमि से जुड़े कुछ हिस्सों का मामला अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन बताया गया है।

Next Post

क्रिकेट और हॉकी में जीते स्वर्ण, गोल्फ में ऐतिहासिक गोल्ड

Sat Oct 3 , 2026
आइची नागोया, 03 अक्टूबर (वार्ता) आइची-नागोया में एशियाई खेलों के दो यादगार हफ़्ते अब खत्म हो रहे हैं। भारत ने आखिरी दिन नौ मेडल – पांच गोल्ड, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज़ – जीतकर अपने अभियान का समापन किया। कुल मिलाकर भारत ने 85 मेडल जीते: 21 गोल्ड, 27 सिल्वर […]

You May Like