अमेरिका ईरान पर हमले तेज करेगा-ट्रंप

वॉशिंगटन, 02 अप्रैल (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ईरान पर अगले दो से तीन हफ़्तों में हमले तेज़ करने और उसे “पाषाण युग” में पहुँचाने की धमकी दी।

श्री ट्रंप ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, “मैं आज रात कह सकता हूँ कि हम अमेरिका के सभी सैन्य लक्ष्यों को जल्द ही, बहुत जल्द पूरा करने की राह पर हैं; हम उन पर बहुत ज़ोरदार हमला करने जा रहे हैं। अगले दो से तीन हफ़्तों में, हम उन्हें वापस पाषाण युग में पहुँचा देंगे, जहाँ उनकी असली जगह है।”

उन्होंने कहा कि अमेरिका को पश्चिम एशिया से तेल की ज़रूरत नहीं है, लेकिन वह अपने सहयोगियों का समर्थन करने के लिए इस क्षेत्र में बना हुआ है।

उन्होंने कहा “अब हम पश्चिम एशिया से पूरी तरह स्वतंत्र हैं, और फिर भी हम वहाँ मदद के लिए मौजूद हैं। हमें वहाँ रहने की ज़रूरत नहीं है। हमें उनके तेल की ज़रूरत नहीं है। हमें उनके पास मौजूद किसी भी चीज़ की ज़रूरत नहीं है, लेकिन हम अपने सहयोगियों की मदद के लिए वहाँ हैं।”

श्री ट्रंप संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि अमेरिका को होर्मुज़ जलडमरूमध्य की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने ऊर्जा आयात के लिए इस जलमार्ग पर निर्भर देशों से आगे आने और इसे सुरक्षित करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा, “अमेरिका होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते लगभग कोई तेल आयात नहीं करता है, और भविष्य में भी नहीं करेगा। हमें इसकी ज़रूरत नहीं है। हमें इसकी ज़रूरत कभी नहीं पड़ी, और न ही अब है… दुनिया के जिन देशों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के रास्ते तेल मिलता है, उन्हें उस मार्ग की देखभाल करनी चाहिए। उन्हें इसकी कद्र करनी चाहिए। उन्हें इसे अपने कब्ज़े में लेकर इसकी हिफ़ाज़त करनी चाहिए। वे ऐसा आसानी से कर सकते हैं। हम मददगार साबित होंगे, लेकिन जिस तेल पर वे इतनी बेसब्री से निर्भर हैं, उसकी सुरक्षा की ज़िम्मेदारी उन्हें ही लेनी चाहिए।”

 

 

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए खुशखबरी, एमएस धोनी ने नेट्स पर किया अभ्यास

Thu Apr 2 , 2026
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर हैं, लेकिन अब उनकी फिटनेस को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में पांच बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत […]

You May Like