
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के झांसी रोड पर स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने की प्रक्रिया पर तेजी से काम शुरू हो चुका है, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एयरपोर्ट बनाने के लिए राजस्व विभाग में आवेदन कर जमीन की डिमांड की है। हवाई पट्टी से एयरपोर्ट को डबलप करने के लिए लगभग 600 बीघा जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए 182 बीघा जमीन माधव नेशनल पार्क की जमीन को अधिग्रहण किया जाएगा वही 125 बीघा जमीन निजी जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमानन मंत्री रहते शिवपुरी में एयरपोर्ट की कवायद शुरू की, जिसकी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। मध्यप्रदेश सरकार से चार माह पहले एमओयू साइन होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शिवपुरी में एयरपोर्ट बनाने जमीन के लिए आवेदन कर दिया है। प्रशासन द्वारा राजस्व जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। शेष जमीन नेशनल पार्क शिवपुरी, सामान्य वन मंडल और कुछ जमीन निजी है
