कार ट्रक से टकरायी, दो बच्चों सहित तीन की मौत

नरसिंहपुर, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में आज एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर ढाबा के पास खडे एक ट्रक से टकरा गयी, जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, एक घायल हो गया, जिसे तत्काल सरकारी अस्पताल करेली पहुंचाया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर को सुआतला थाना के धोलपुर गांव निवासी परिवार के सदस्य कार से बरमान की ओर आ रहे थे। तभी कार का टायर फट गया और कार बरमान राजमार्ग स्थित एक ढाबा के पास खडे ट्रक में टकरा गयी। दुर्घटना में दो बच्चे पांच वर्षीय प्रशांत और बारह वर्षीय लड़की मान सिंह ठाकुर तथा वाहन चालक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं, एक अन्य घायल हो गया है, जिसको एम्बुलेंस से करेली अस्पताल पहुंचाया गया है।

Next Post

मंगुभाई ने बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ किया संवाद

Thu Feb 27 , 2025
उमरिया, 27 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने आज उमरिया जिले के ग्राम लोढ़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाभान्वित बैगा समुदाय के हितग्राहियों के साथ संवाद किया। श्री पटेल ने जिले की जनपद पंचायत करकेली के ग्राम लोढ़ा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत लाभान्वित बैगा […]

You May Like