मोहन बड़ोदिया में पोस्टमार्टम रुम जर्जर

मोहन बड़ोदिया। मोहन बड़ोदिया के मंडोदा जोड़ के समीप बुधवार शाम को हुए सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. जिसे परिजन मोहन बड़ोदिया सीएचसी से पोस्टमार्टम रुम तक करीब 1 किलोमीटर तक शव को लाने, ले जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा. ओंकार सिंह यादव ने मीडिया से चर्चाकर बताया कि मोहन बड़ोदिया में शव वाहन नहीं होने से परिजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मोहन बड़ोदिया का पोस्टमार्टम रुम भी जर्जर हालत में है. ऐसे में पोस्टर्माटम रूम में डॉक्टर तक को जाने में डर लगता है. डॉक्टर ने अपना नाम न बताने की शर्त पर कहा कि मोहन बड़ोदिया का पोस्टमार्टम रुम काफी जर्जर हालत में है. ऐसी स्थिति में किसी दिन पोस्टमार्टम करते हुए भवन गिर जाए तो डॉक्टर का भी वही पोस्टमार्टम हो जाएगा. इसको लेकर जब बीएमओ डॉक्टर राजेश रुहेला से बात की गई तो उनका कहना है कि उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है.

Next Post

हेलों की टक्कर में भगदड़ मची, तीन लोग घायल, बिना अनुमति आयोजन,15 पर प्रकरण दर्ज

Thu Nov 27 , 2025
बुरहानपुर। महलगुराड़ा गांव में उतावली नदी किनारे बिना अनुमति हेला टक्कर कराए जाने पर शिकारपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति के सदस्योंए हेला मालिकों सहित 15 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। मामला भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 और पशु क्रूरता […]

You May Like