चौराहे पर पलटा ई रिक्शा 

जबलपुर। शहर के सबसे व्यस्ततम हाई कोर्ट चौराहे पर एक बड़ा हादसा हो गया।ओवरलोड होकर चल रहा एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे के वक्त रिक्शा में करीब 8 लोग सवार थे, जिनमें से कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी यात्री कोर्ट के कामकाज के सिलसिले में बाहर से जबलपुर आए थे और हाई कोर्ट की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ई-रिक्शा तेज गति में चौराहे पर पहुंचा। भीड़ और ट्रैफिक के दबाव के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। अधिक वजन और असंतुलन की वजह से रिक्शा अचानक पलट गया। रिक्शा पलटते ही उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Next Post

ईरानी डेरे में संदिग्ध की तलाश में पहुंची पुलिस

Thu Sep 25 , 2025
भोपाल।राजधानी में छत्तीसगढ़ पुलिस ने गुरूवार को ईरानी डेरे में एक संदिग्ध की तलाश में उसके घर पहुंची. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि संदिग्ध का स्थानीय लोगों से स्पोर्ट करते हुए इलाके से उसे बाहर भेजा दिया. इस दौरान विवाद की स्थिति भी बनी थी. जिसे […]

You May Like