चीतों के लिए तैयार हो रहा नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य, 5500 वर्ग किमी में फैला है

ग्वालियर: कूनो नेशनल पार्क देश में चीतों का प्रमुख प्रजनन केंद्र बन गया है। पिछले तीन वर्षों में यहां 45 शावकों का जन्म हुआ, जिनमें से 33 जीवित हैं। वर्तमान में पार्क में कुल 50 चीते हैं, लेकिन खुले जंगल में केवल 12 ही सक्रिय हैं। 23 शावक अपनी 6 माताओं के साथ बाड़ों में हैं, जबकि 9 चीते क्वारंटाइन में रखे गए हैं।इस बीच कुछ चीतों को नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य भेजने की तैयारी है। शुरुआती चरण में 2 नर और 2 मादा चीतों को जून में टीकाकरण के बाद शिफ्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नौरादेही को तीसरा चीता आवास बनाने की घोषणा कर चुके हैं। अंतिम निर्णय चीता स्टीयरिंग समिति लेगी। वर्तमान में देश में चीतों की कुल संख्या 53 हो चुकी है।
नौरादेही वन्यजीव अभयारण्य लगभग 5500 वर्ग किमी में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। पिछले दो वर्षों से इसे चीता आवास के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां शिकार आधार, निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था तैयार हो चुकी है। विशेष बाड़ों का निर्माण अंतिम चरण में है। मानसून से पहले टीकाकरण के दौरान चीतों को पकड़कर शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है।

Next Post

बहरीन का होर्मुज पर पारित प्रस्ताव रक्तपात समाप्त करने के प्रयासों में बाधा : रूस

Sat Apr 11 , 2026
मास्को, 11 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी विदेश मंत्रालय के अंतर्राष्ट्रीय संगठन विभाग के निदेशक किरिल लोगविनोव ने कहा कि रूस और चीन ऐसी किसी पहल का समर्थन नहीं कर सकते थे जिससे फारस की खाड़ी में रक्तपात को समाप्त करने के प्रयासों में बाधा उत्पन्न होती। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध […]

You May Like