नवविवाहिता की फांसी पर लटने से संदिग्ध मौत

मायके पक्ष का आरोप हत्या कर फांसी पर लटकाया, विवाह के बाद से ही 2 लाख नगद, बाईक व अन्य समानो की कर रहे थे मांग, दहेज व हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 3 फरवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगढ़ में सोमवार की प्रात: लगभग 8 बजे नव विवाहिता की साड़ी के फंदे से पंखे में लटक कर संदिग्ध मौत हो गयी। मायके पक्ष वालों ने दहेज के रूप में दो लाख व दामाद के मन पसंद की गाड़ी एवं अन्य सामग्री नही देने की वजह से उसकी हत्या कर फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष वालों पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है।

जानकरी के अनुसार मृतिका आशा विश्वकर्मा पुत्री राम नरेश विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी की 2024 के जुलाई माह मे हिन्दू रित रिवाज से ग्राम नौगढ़ निवासी सुरेंद्र विश्वकर्मा पुत्र रामरूप उम्र 25 वर्ष के साथ विवाह हुआ था। जिसकी आज घर में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटकते शव मिलने से कई सवाल खड़ा कर दिया। घटना की जानकारी में नव विवाहिता के पति ने बताया कि घटना समय के दौरान वह अपने भतीजे को संत जोसफ स्कूल बैढ़न छोड़ने आया था और पिता दूध बिक्री करने जयंत गये थे कि इसी बीच आशा साड़ी के फंदे से पंखे पर लटक गयी थी। घर में मौजूद उसकी माँ और भाभी घर के ग्राउंड फ्लोर में थे। जबकि आशा पहले मंजिल के कमरे में फांसी लगाई। मृतिका के पति सुरेंद्र के अनुसार वह जब घर पहुंचा तो देखा की उसकी पत्नी फांसी पर लटकी है और दरवाजा खुला है। उस समय उसकी थोड़ी बहुत सांस चल रही थी। जहां आनन-फानन में ट्रामा सेंटर ले आये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

००००

बाक्स

दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटकाया मायका

बेटी की मौत की खबर पर ट्रामा सेंटर पहुंचे मायके पक्ष वालों ने सीधे आरोप लगाया की उनकी बेटी बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रही है और काफी समझदार थी। वो आत्महत्या जैसा धृणित कदम नही उठा सकती। ट्रामा सेंटर में चिल्लाकर मृतिका की माँ ने कहाँ कि ससुराल वालों द्वारा 2 लाख रुपए नगद, मन पसंद बाईक व वाशिंग मशीन की मांग की जा रही थी। बेटी के बताने के बाद हम सब उसकी व्यवस्था में लगे भी थे। लेकिन उससे पहले दहेज के लोभीयो ने बिटिया को प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया और अब उसे आत्महत्या का रूप दे रहे है। मायको वालों ने आरोप में बताया कि उनकी बेटी के पीठ व गले में चोट का निशान है। यदि उसने अपने से आत्महत्या की है तो चोट के निशान कहाँ से आया।

००००००

बाक्स

एएसपी के आश्वासन के बाद शव को किया सुपुर्द

जानकारी के अनुसार मायके पक्ष वाले पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंपे जा रहे शव के पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से यह कह कर मना कर दिया कि जब तक उन्हें किसी सक्षम पुलिस अधिकारी द्वारा कार्यवाही का आश्वासन नही दिया जाता है तब तक वह हस्ताक्षर नही करेंगे। मायके पक्ष वालों कि मांग पर एएसपी शिव कुमार वर्मा उनसे मिले और उनका आवेदन लेकर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया।

०००००

Next Post

ऑनलाइन फ्रॉड: थाना कोतवाली की त्वरित कार्रवाई से पीडि़त ऑटो चालक के खाते में आई 1.6 लाख की राशि 

Mon Feb 3 , 2025
बुरहानपुर। थाना कोतवाली बुरहानपुर पर कुछ दिन पूर्व ऑटो रिक्शा चालक दाउदपुरा निवासी इरफान पिता मोह यूसुफ को अंजान नंबर से व्यक्ति का कॉल आया कि आपके लोन की किश्त आई हे जिसे आपको आज ही भरनी है और अगर आप आज नहीं भर सकते तो में आपको एक एप्लीकेशन […]

You May Like