फसल बीमा में अनियमितता पर किसानों का आक्रोश,पटवारी ने कृषि मंत्री को लिखा खत

भोपाल: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कथित अनियमितताओं को लेकर किसानों ने जोरदार विरोध किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कृषि मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि किसानों को भारी नुकसान के बावजूद मात्र 100 से 600 रुपये का क्लेम दिया गया, जबकि 5 बीघा में लागत 45-50 हजार रुपये आई। उन्होंने बताया कि सूखा, बारिश और ओलावृष्टि से सोयाबीन की 50-80% फसल नष्ट हुई, जिसकी पुष्टि सरकारी रिपोर्ट में भी हुई थी।

किसानों ने कलेक्टोरेट का घेराव, प्याज फेंककर और सैटेलाइट सर्वे का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। पटवारी ने बीमा क्लेम का पुन: परीक्षण, पारदर्शी सर्वे, कंपनियों पर अंकुश और थर्ड पार्टी ऑडिट की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार बीमा कंपनियों के हित में काम कर रही है, जिससे किसानों का भरोसा टूटा है।

Next Post

कलेक्टर, एसपी ने देखी स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल

Wed Aug 13 , 2025
रायसेन: जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान खरगावली पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री एवं रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार […]

You May Like