वरुण ऐरन होंगे सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच

हैदराबाद 14 जुलाई (वार्ता) भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण ऐरन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के साथ बतौर गेंदबाजी कोच जुड़ेंगे।

ऐरन न्यूजीलैंड के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स फ्रैकलिन की जगह लेंगे। 35 वर्षीय ऐरन पहली कोच के रूप मे शुरुआत करेंगे। उन्होंने इस वर्ष जनवरी में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था। ऐरन डेनियर विटोरी के नेतृत्व वाले स्टाफ का हिस्सा होंगे।

ऐरन ने 2010-11 में झारखंड के साथ अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने भारत के लिए नौ टेस्ट और नौ एकदिवसीय मैच खेले है। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए नवंबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट खेला था। इसके अलावा ऐरन ने आईपीएल में भी कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स-इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) और गुजरात टाइटंस शामिल हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 52 मैच खेले जिसमें उनके नाम 9.93 की इकॉनमी से 44 विकेट हैं। ऐरन आखिरी बार गुजरात टाइटंस के साथ 2022 में थे, जब वह चैंपियन टीम का हिस्सा बने थे।

ऐरन ने संन्यास के बाद से लगातार अपना करियर बतौर क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर जारी रखा है। इस दौरान वह विश्लेषक के साथ भी जुड़े रहे हैं।

 

 

Next Post

सकारात्मक दिशा में बढ रहे हैं भारत-चीन संबंध: डा. जयशंकर

Mon Jul 14 , 2025
बीजिंग/नयी दिल्ली 14 जुलाई (वार्ता) विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध धीरे-धीरे सकारात्मक दिशा में आगे बढ रहे हैं और अब जरूरी है कि दोनों देश संबंधों के प्रति दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाएं तथा सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी ध्यान दें। शंघाई […]

You May Like